फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ward Boy Creates Ruckus in CMS Office

Ayodhya News: सीएमएस कार्यालय में वार्डबॉय ने काटा हंगामा

Sun, 19 Apr 2026 05:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Ward Boy Creates Ruckus in CMS Office
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के सीएमएस कक्ष में ही वार्डबॉय सुभांशु रंजन ने हंगामा काटा। उसे एक नर्सिंग इंचार्ज की शिकायत के बाद पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सीएमएस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कोतवाली अयोध्या पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को लिखे पत्र में सीएमएस ने बताया कि नर्सिंग इंचार्ज वंदना वर्मा ने वार्डबॉय के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। शनिवार की दोपहर 03:40 बजे वार्डबॉय को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह कार्यालय आया तो वहां मौजूद वंदना वर्मा, मैट्रन पुष्पा पांडेय और कार्यवाहक सीएमएस डॉ. बागीश कुमार मिश्रा को धमकी देने लगा। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों सुशील गुप्ता व पन्नालाल यादव ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और अभद्रता करने लगा। आक्रामक होकर वहां मौजूद लोगों पर हमला करने की कोशिश की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed