फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Voices of rebellion in Congress, Nirmal Khatri targeted

Ayodhya News: कांग्रेस में बगावत के सुर, निर्मल खत्री पर साधा निशाना

Sun, 06 Apr 2025 08:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Voices of rebellion in Congress, Nirmal Khatri targeted
मिल्कीपुर। कांग्रेस में बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं। नए जिलाध्यक्ष के रूप में चेत नारायण सिंह की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री पर निशाना साधते हुए उन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जिले में पहली बार पूर्व सांसद के प्रति कांग्रेस में विरोध के ऐसे स्वर सुनाई दिए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला में आयोजित होली मिलन समारोह में कई पार्टी नेताओं ने अपना असंतोष उजागर किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव पूजन पांडेय ने पूर्व सांसद डॉ. खत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़कों पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं की बजाय जेबी संगठन बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेतृत्व पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस समारोह के बहाने यह साफ हो गया कि जब कोई कार्यकर्ता परेशान होता है, तो मदद करने वालों को रोका जाता है। यह संगठन के लिए ठीक नहीं है। प्रदेश महासचिव जयकरण वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के कारण कांग्रेस कमजोर हो रही है। जिले में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पूर्व सांसद निर्मल खत्री की ही देन है। यदि ऐसे नेताओं की मनमानी नहीं रोकी गई तो कांग्रेस और कमजोर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हस्तिनापुर के धृतराष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं है। इस समारोह ने संगठन के भीतर नेतृत्व को लेकर गहरे मतभेद और असंतोष को सामने लाया है। इस दौरान कुमारगंज नगर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह विक्की, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शुक्ल, सोहावल नगर अध्यक्ष अब्दुल हकीम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप रावत, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार मौर्य, सहकारी समिति के अध्यक्ष शिवचंद तिवारी, अमरीश पांडेय, तेजबली पांडेय, प्रशांत पांडेय राहुल मौर्य, रामचरित्र मौर्य, आजाद रावत, राजदेव वर्मा, रोहित यादव, विजय सिंह, कृष्णदेव शर्मा व अखिलेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed