फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vitamin tablets turned into powder in the wrapper itself

Ayodhya News: रैपर में ही पाउडर हो गई विटामिन की टैबलेट

Sat, 26 Oct 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 26 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Vitamin tablets turned into powder in the wrapper itself
दर्शननगर स्थित ड्रग वेयरहाउस में जांच करते औषधि निरीक्षक व अन्य।-संवाद
शासन के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने ड्रग वेयर का किया निरीक्षण, 14 दवाओं का लिया नमूना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। उप्र मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन से दर्शननगर आशापुर स्थित ड्रग वेयर हाउस भेजी गई विटामिन की टैबलेट रैपर में ही पाउडर हो गई। गोदाम प्रभारी की शिकायत पर शनिवार को पहुंचे औषधि निरीक्षक ने ड्रग वेयर हाउस का जायजा लिया। इस दौरान विटामिन, अधोमानक मिली एक अन्य दवाओं समेत 14 दवाओं के नमूने लिए गए हैं।
जिले के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति के लिए उ.प्र. मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन का ड्रग वेयर हाउस दर्शननगर स्थित आशापुर में संचालित है। बीते दिनों यहां बी-कॉंपलेक्स के बैच नंबर-वीबीटी2431 की आपूर्ति की गई, जिसकी एक्सपायरी फरवरी, 2026 अंकित है। इसका वितरण अस्पतालों में किया गया तो पता चला कि टैबलेट रैपर से निकालते समय ही टूट रही थी। ड्रग वेयर हाउस के प्रभारी फार्मासिस्ट ने 10 अक्तूबर को मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक औषधि और गुणवत्ता को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया था। मामले को संज्ञान लेकर महाप्रबंधक ने औषधि निरीक्षक को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके अनुपालन में शनिवार को औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ड्रग वेयर हाउस पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बी-कॉंपलेक्स का नमूना लिया। साथ ही पूर्व में जांच में अधोमानक मिली अमाक्सिन सल्फेट इंजेक्शन का भी नमूना लिया। निरीक्षण के समय संदिग्ध मिलने पर नॉरफ्लोक्सासिन, सिप्रोफ्लोक्सासिन, डाइक्लोफिनैक, पैरासिटामॉल, एमॉक्सिसिलिन फ्लूकोनाज़ोल, विल्डाग्लिप्टिन, मोंटेलुकास्ट, स्किन क्रीम, बच्चों की सिरप समेत 12 अन्य दवाओं का नमूना भी लिया। उन्होंने बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए आगरा स्थित लैब भेजा जाएगा। वहां से प्राप्त रिपोर्ट को अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed