फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Visiting the grandeur of Saryu by cruise

Ayodhya News: क्रूज से सरयू विहार कर किया भव्यता का दीदार

Sat, 27 Dec 2025 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Visiting the grandeur of Saryu by cruise
34- शनिवार शाम सरयू की महाआरती करते महापौरगण- नगर निगम - फोटो : सांकेतिक
अयोध्या। प्रदेश के 16 नगर निगम के महापौर ने क्रूज पर सवार होकर सरयू विहार के दौरान रामनगरी की भव्यता का दीदार किया। सरयू की महाआरती में शामिल होने के साथ राम की पैड़ी के सौंदर्य को निहारा। श्रीरामजन्मभूमि, कनक भवन और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर श्रद्धा निवेदित की। रामलला के दरबार में महापौर दल के सभी सदस्य भक्तिभाव से अभिभूत दिखे। रविवार को हाईवे के एक होटल में आयोजित सम्मेलन में नगरीय विकास व स्वच्छता के नवाचार पर चर्चा जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के आंमत्रण पर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सभी महापौर शनिवार शाम अयोध्या पहुंचे। हाईवे पर स्थित एक होटल में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, पार्षद व अन्य अधिकारियों के साथ उनकी अगवानी की। होटल से ई बस पर सवार होकर महापौर का दल सरयू तट पर पहुंचा। यहां पर सभी मां सरयू की महाआरती में शामिल हुए।
विज्ञापन

महंत शशिकांत दास के नेतृत्व में शंख व घंटियों की मधुर ध्वनि के बीच सभी महापौर सरयू की आरती में आनंद मग्न दिखे। सरयू तट पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने धर्मपत्नी राजलक्ष्मी तिवारी के साथ अंगवस्त्र पहना कर महापौर दल के सदस्यों काे सम्मानित किया। इसके बाद क्रूज पर सवार होकर सरयू विहार पर निकले। लगभग आधा घंटा चले सरयू विहार के दौरान अयोध्या की अलौकिक छटा अपनी दिव्यता का एहसास करा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल व कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि अयोध्या की विकास गाथा पुरातन से आधुनिकता की ओर चल पड़ी है। राम की पैड़ी का भ्रमण करने के बाद सभी महापौर कनक भवन मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद हनुमानगढ़ी में शीश नवाया। इसके बाद राम मंदिर में रामलला और राम दरबार के दर्शन किए।

इस दौरान मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल, झांसी के बिहारी लाल आर्य, अलीगढ़ के प्रशांत, गोरखपुर के डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, प्रयागराज के गणेश केसरवानी व सहानपुर के मेयर डॉ. अजय कुमार समेत भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, पार्षद अनुज दास, बृजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, चंदन सिंह, अनिकेत यादव राजू, महेंद्र शुक्ल, विशाल पाल, अंकित तिवारी, सुल्तान अंसारी, अनिल सिंह, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव व जोनल अधिकारी अशोक गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed