फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   viral pics of shri ramlala with adornment in social media

Ram Mandir: अब श्रीरामलला की प्रतिमा की शृंगार वाली तस्वीर वायरल, आपका भी मन मोह लेगी

Sat, 20 Jan 2024 07:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 07:40 AM IST
सार

श्रीरामलला की प्रतिमा की शृंगार वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर लोगों का मन मोह लेने वाली है। लोग इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
viral pics of shri ramlala with adornment in social media
श्रीरामलला की प्रतिमा की वायरल तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उल्लास है। अपने आराध्य के दर्शन के लिए लोग लालायित हैं। शुक्रवार की सुबह श्रीराम की अचल मूर्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों को लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर करने के साथ ही अपनी प्रोफाइल में लगाने लगे। शाम होते होते एक के बाद एक कई तस्वीरें वायरल हुईं। 

विज्ञापन


अब श्रीरामलला की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उनका शृंगार किया गया है। यह भगवान के बाल स्वरूप की मूर्ति है। इसमें उनके एक हाथ में धनुष और एक में तीर देखा जा सकता है। तस्वीर देखकर लोग इसे भी शेयर करने लगे। देखते ही देखते यह लोगों के मोबाइल में छा गई। 

विज्ञापन

इस तरह की छवि वाली तस्वीरें हो रहीं वायरल

हालांकि मंदिर ट्रस्ट की तरफ से अभी इस तरह का कोई शृंगार नहीं किया गया है। न ही इस तरह की तस्वीरें आधिकारिक रूप से जारी की गईं हैं। सुबह से वायरल पहली तस्वीर में श्रीरामलला की मूर्ति के चेहरे पर पीली पट्टी बंधी हुई दिखाई गई। दूसरी तस्वीर में मूर्ति में कोई पट्टी नहीं थी। साथ ही एक हाथ में धनुष और दूसरे में तीर दिखाई गई। 

अब वायरल हो रही तीसरी तस्वीर में भगवान का शृंगार किया हुआ दिखाया गया है। यह तस्वीरें सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हैं। शृंगार वाली तस्वीर की कोई पुष्टि नहीं है। यह फोटो भी श्रीरामलला के गर्भगृह में स्थापित होने से पहले की लग रही है। क्योंकि तस्वीर में पीछे टिन शेड दिख रहा है।     
विज्ञापन

दो दिन आमजन को नहीं होंगे दर्शन

बताते चलें कि भगवान श्री राम की नगरी इन दिनों अपनी भव्यता एवं दिव्यता को प्राप्त कर रही है। अब 72 घंटे से भी कम का समय बचा है, जब शुभ मुहूर्त में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं। इन पलों का साक्षी हर कोई बनना चाहता है। इसलिए लोग अपनी अपनी भेंट लेकर अयोध्या नगरी पहुंच रहे हैं। 

चूंकि मंदिर प्रशासन की तरफ से दो दिन का प्रोटोकॉल जारी किया गया है। इन दिनों आमजन भगवान के दर्शन नहीं कर सकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा में भी सिर्फ वही लोग शामिल हो सकेंगे, जिन्हें मंदिर प्रशासन की तरफ से आमंत्रित किया गया हैं। इसलिए लोग पहले ही अपनी भेंट भगवान के द्वार तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed