फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIP darshan route changed, ramp opened

Ayodhya News: वीआईपी दर्शन मार्ग में बदलाव, खोला गया रैंप

Sat, 06 Dec 2025 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 06 Dec 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
VIP darshan route changed, ramp opened
21-बंद किया राम मंदिर का निकासी द्वार किनारे  निकलते श्रद्धालु
अयोध्या। राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के बीच वीआईपी दर्शन मार्ग में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। बीते कई दिनों से सुरक्षा और निर्माण गतिविधियों को लेकर बंद रखा गया विशेष रैंप अब दोबारा खोल दिया गया है। रैंप खुलने के साथ ही वीआईपी श्रद्धालुओं का प्रवेश अब सीधे इसी मार्ग से शुरू हो गया है। इससे उनके आवागमन में तेजी और सुविधा दोनों बढ़ गई है।
विज्ञापन

निर्माण क्षेत्र में भारी मशीनरी, सुरक्षा जोन और तकनीकी कामों की वजह से रैंप को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। इसी मार्ग से व्हील चेयर धारक श्रद्धालु भी जाते थे। इस मार्ग पर म्यूरल लगाने का काम शुरू हुआ तो इस मार्ग को बंद कर वीआईपी श्रद्धालुओं का प्रवेश सिंहद्वार के बगल से एक आरक्षित लेन के जरिये शुरू करा दिया गया था। इससे वीआईपी अथवा विशेष अनुमति वाले श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा था। अब म्यूरल लगाने का काम पूरा हो चुका है, जिसके बाद पुन: यह मार्ग खोल दिया गया है। अब प्रवेश फिर से उसी मूल रैंप से हो रहा है, जो मंदिर के ‘सुगम दर्शन’ तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
विज्ञापन


नए बदलाव की सबसे आकर्षक झलक वीआईपी मार्ग में प्रवेश करते ही दिखाई देती है। रैंप के प्रवेश द्वार पर ही राम दरबार की थीम पर आधारित म्यूरल श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। राम दरबार का विशाल और भव्य म्यूरल श्रद्धालुओं की पहली दृष्टि में ही मन को भक्तिभाव से भर देता है। सूक्ष्म कारीगरी, दिव्य रंग-संयोजन और दृश्य की आध्यात्मिक आभा इस मार्ग को केवल ‘प्रवेश पथ’ नहीं रहने देती, यह अपने आप में एक आध्यात्मिक अनुभव बन जाता है। रैंप खुलने के बाद सुगमता और समय की बचत दोनों बढ़ी है। विशेष तौर पर बुजुर्ग, दिव्यांग और वीआईपी पास वाले श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में सहज व तेज पहुंच मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर के निकास मार्ग में आंशिक बदलाव
छह दिसंबर के दिन शनिवार को राम मंदिर के निकास मार्ग में भी आंशिक बदलाव नजर आया। श्रद्धालु जगद्गुरु रामानंदाचार्य द्वार से राम मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश करते हैं। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की निकासी अंगद टीला होते हुए सुग्रीव पथ से होती है। श्रद्धालु सीधे रामपथ पर आ जाते थे, और श्रीराम अस्पताल बैरियर पर भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन जाती थी। शनिवार को भीड़ नियंत्रण की योजना के तहत निकास द्वार पर एल साइज की बैरीकेडिंग कर दी गई। श्रद्धालु अब सीधे राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर दर्शन कर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed