फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Villagers staged a protest for a road

Ayodhya News: सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Jul 2026 09:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest for a road
सड़क बनाने की मांग करते ग्रामीण।

विज्ञापन
खजुरहट। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बैजू मिश्र का पुरवा गांव में करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क खराब होने से लगभग 2000 आबादी प्रभावित है। विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने रविवार को सड़क निर्माण न होने पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। समस्या जल्द न खत्म होने पर आगे भी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।


यह सड़क गांव के आवागमन का मुख्य रास्ता है। बरसात में कीचड़ और जलभराव से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते। शादी-विवाह में चारपहिया वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं। मरीजों को रोगी वाहन तक पहुंचाने के लिए डेढ़ किलोमीटर तक चारपाई पर ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद यादव सहित जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। रविवार को धर्मराज मिश्रा, रवि पांडेय, मंगतराम मौर्य समेत कई ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed