फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Village Development Is Our Priority: Awadhesh Prasad

गांव का विकास ही हमारी प्राथमिकता : अवधेश प्रसाद

Sat, 25 Apr 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 25 Apr 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Village Development Is Our Priority: Awadhesh Prasad
सीसी रोड का लोकार्पण करते सांसद अवधेश।
मवई। सांसद अवधेश प्रसाद ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पचलो में शनिवार को तीन सौ मीटर सीसी सड़क का लोकार्पण किया। कहा कि गांव का विकास ही हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

सांसद ने उर्स से एक दिन पूर्व मक्का शाह रहमतुल्ला अलैह की मजार पर मत्था टेककर मुल्क की तरक्की और भाईचारे की दुआ भी मांगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान इस्तिखार अहमद के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान इस्तिखार अहमद खां ने की। सांसद अवधेश प्रसाद ने जोर दिया कि लोकसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहना चाहिए। प्रसाद ने कहा कि जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, तब तक न तो खुशहाली आएगी और न ही देश सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन



सपा को मजबूत करने का आह्वान

सांसद अवधेश प्रसाद ने उपस्थित लोगों से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने से अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे और गांवों में विकास की रफ्तार बढ़ेगी। प्रसाद ने भाजपा सरकार पर किसानों को उचित दाम न देने और युवाओं को रोजगार के लिए भटकने पर लाठियां बरसाने का आरोप दोहराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां, सैयद रिजवान रसूल, मोहम्मद अली और कई अन्य स्थानीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed