Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vijay Prakash Becomes President, Pankaj Becomes Secretary

Ayodhya News: विजय प्रकाश अध्यक्ष और पंकज बने सचिव

Fri, 29 May 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 29 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vijay Prakash Becomes President, Pankaj Becomes Secretary
अयोध्या। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी ग्रुप सी संघ का दो साल का मंडलीय अधिवेशन प्रधान डाकघर अयोध्या में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विजय प्रकाश तिवारी को अध्यक्ष और पंकज कुमार सिंह को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

अधिवेशन में नरेंद्र पांडेय उपाध्यक्ष और रजत सिंह कोषाध्यक्ष बने। कुलदीप शुक्ला को संगठन मंत्री का पदभार सौंपा गया। नेशनल यूनियन के प्रांतीय सचिव आरपी मिश्रा ने सरकार से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर सर्किल स्तर पर चर्चा करने की बात कही। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी यादव ने कर्मचारियों को एकजुट रहने का संदेश दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी ने कहा कि वह संगठन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर नेशनल यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरुबख्श सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अवधेश कुमार तिवारी, राकेश तिवारी, जय प्रकाश वर्मा, विनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed