फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Victory was achieved due to tireless hard work of workers: Lallu Singh

कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से मिली जीत: लल्लू सिंह

Sat, 15 Feb 2025 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 15 Feb 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Victory was achieved due to tireless hard work of workers: Lallu Singh
अमानीगंज। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद शनिवार को अमरगंज बाजार में अमानीगंज मंडल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि मिल्कीपुर में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ सर्व समाज ने मिलकर भाजपा को जिताया है। नवनिर्वाचित विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि उनके मान-सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने पाएगी। मोदी-योगी के नेतृत्व में वह मिल्कीपुर का सर्वांगीण विकास करेंगे। अमानीगंज मंडल के सर्वाधिक मतों की जीत पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामनगर अमावा सूफी के केतारनाथ, कृष्ण बिहारी, ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, ग्राम प्रधान संतोष मिश्रा, अमरगंज शक्ति केंद्र के प्रभारी उमानाथ पांडे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्री अशोक कसौधन, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, विजय पांडेय, हरिओम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed