{"_id":"6a68d9fed46955149702ad93","slug":"vice-chancellor-interacted-with-students-announced-a-modern-portal-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-154943-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कुलपति ने छात्रों से संवाद किया, आधुनिक पोर्टल की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कुलपति ने छात्रों से संवाद किया, आधुनिक पोर्टल की घोषणा
Tue, 28 Jul 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्रों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एक आधुनिक स्टूडेंट पोर्टल विकसित करने की घोषणा भी की गई।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण देना है। यह पोर्टल कक्षाओं, परीक्षा, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षणिक जानकारी एक मंच पर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से नियमित संवाद प्राथमिकता में है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक माह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने छात्रों से अपनी समस्याओं और सुझावों को बिना झिझक प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों और छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू डाॅ. डी. नियोगी, अधिष्ठाता डाॅ. सीपी सिंह, सचिव डाॅ. जसवंत सिंह एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।