{"_id":"6abd6088c600b4b95b09b458","slug":"vasudev-banshidhar-dham-road-to-be-widened-under-a-charitable-scheme-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-159913-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: धर्मार्थ योजना से चौड़ा होगा वासुदेव बंशीधर धाम मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: धर्मार्थ योजना से चौड़ा होगा वासुदेव बंशीधर धाम मार्ग
Thu, 01 Oct 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
रुदौली। धर्मार्थ योजना के तहत 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से वासुदेव बंशीधर धाम, राधा माधव दिव्य देश मंदिर बिड़हार होते हुए ऐहार मार्ग चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा है।
11.95 करोड़ की लागत से 4.10 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। मार्ग की वर्तमान चौड़ाई तीन मीटर है, जिसे बढ़ाकर 5.50 मीटर किया जाना प्रस्तावित है। सड़क चौड़ी होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मिथलेश ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।