फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fraudulent sale deed for land belonging to a man missing for 50 years

Ayodhya News: 50 साल से लापता शख्स की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री

Thu, 01 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 01 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent sale deed for land belonging to a man missing for 50 years
बीकापुर। कुशहा शिवतर गांव में 50 वर्षों से लापता व्यक्ति की जमीन कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज के जरिये बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी गिरिजा शंकर मिश्रा बनकर रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति, क्रेता, विक्रेता, हाजिर गवाह, उप निबंधक, दस्तावेज लेखक समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कुशहा शिवतर निवासी घनश्याम मिश्रा और मिथिलेश मिश्रा ने शिकायत में बताया कि उनके छोटे भाई गिरिजा शंकर मिश्रा करीब 50 वर्षों से लापता हैं। आरोप है कि उनकी भूमि हड़पने के लिए कुछ लोगों ने साजिश रची और फर्जी आधार कार्ड तैयार कर एक अन्य व्यक्ति को गिरिजा शंकर मिश्रा के रूप में पेश किया।
विज्ञापन

इसके बाद 22 अगस्त को गाटा संख्या 1445 और 1463 की भूमि का विक्रय पत्र तैयार कराकर उसकी रजिस्ट्री करा दी गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रजिस्ट्री में फर्जी पहचान के साथ क्रेता, गवाह और अन्य लोगों ने भूमिका निभाई। मामले में एक अहम तथ्य यह भी सामने आया है कि शिकायतकर्ताओं ने 12 जून 2026 को ही उप निबंधक बीकापुर को प्रार्थना पत्र देकर भूमि की रजिस्ट्री में संभावित धोखाधड़ी की आशंका से अवगत कराया था। आरोप है कि इसके बावजूद रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दिनेश गोदारा ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस अब रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज, पहचान पत्रों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed