फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shelter home for the mentally challenged to be ready by Deepotsav

Ayodhya News: दीपोत्सव तक तैयार होगा मानसिक मंदित आश्रय गृह

Thu, 01 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 01 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shelter home for the mentally challenged to be ready by Deepotsav
अयोध्या। योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल पर बीकापुर तहसील के शाहगंज बाजार स्थित मुकीमपुर में बन रहा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र दीपोत्सव तक तैयार हो जाएगा। करीब 9.74 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे केंद्र का 95 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

यूपीआरएनएसएस के सहायक अभियंता संजय सिंह ने बताया कि परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) के निर्माण प्रखंड अयोध्या की ओर से कराया जा रहा है। केंद्र में मुख्य भवन के अलावा टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3 और टाइप-4 भवन शामिल हैं। इनमें पेंटिंग का काम चल रहा है। ओवरहेड टैंक का ढांचा पूरा हो चुका है। बाउंड्रीवॉल की चिनाई और स्थल विकास का काम भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

केंद्र में मानसिक रूप से कमजोर बच्चों और व्यक्तियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मिलने वाले मानसिक मंदित व्यक्तियों को यहां आश्रय दिया जाएगा। उन्हें भोजन-पानी के साथ व्यवहार और कौशल का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed