फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Varanasi division became the champion by defeating Ayodhya hostel

Ayodhya News: अयोध्या छात्रावास को हराकर वाराणसी मंडल बना चैंपियन

Tue, 02 Dec 2025 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 02 Dec 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Varanasi division became the champion by defeating Ayodhya hostel
12-​डाभासेमर स्टेडियम में विजेता ​खिलाड़ियों को ट्राफी सौंपते मंडलायुक्त।-संवाद
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 मंडलों एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को 19-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या छात्रावास ने गोरखपुर मंडल को एकतरफा मुकाबले में 17-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में वाराणसी मंडल और अयोध्या छात्रावास के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रोमांचक खेल में वाराणसी मंडल ने अयोध्या छात्रावास को 22-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वाराणसी की ओर से शताक्षी ने सर्वाधिक 7 गोल, काजल एवं प्रीति यादव ने 5-5, प्रीति पटेल ने 3 तथा स्नेहा व शिवांगी ने 1-1 गोल किया। अयोध्या छात्रावास की तरफ से दर्शन ने 6, रक्षा ने 4, प्रियंका ने 3, रिया व दिया ने 2-2 तथा सरिता ने 1 गोल दागा। मुख्य अतिथि कमिश्नर राजेश कुमार ने विजेता वाराणसी मंडल और उपविजेता अयोध्या छात्रावास को ट्रॉफी प्रदान की। वहीं अयोध्या मंडल और गोरखपुर मंडल को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान की ट्रॉफी दी गई। मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनीमेष सक्सेना, जिला हैंडबॉल संघ के सचिव परमेन्द्र सिंह और उपक्रीड़ाधिकारी शकील अहमद अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed