{"_id":"69b1a852e94329768b0c21a3","slug":"varanasi-champion-in-childrens-sports-competition-gorakhpur-second-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-144823-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में वाराणसी चैंपियन, गोरखपुर दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में वाराणसी चैंपियन, गोरखपुर दूसरे स्थान पर
Wed, 11 Mar 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत।
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी मंडल चैंपियन बना, जबकि गोरखपुर मंडल दूसरे और मुरादाबाद मंडल तीसरे स्थान पर रहा। अंतिम दिन प्राथमिक स्तर की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में बालिका वर्ग में वाराणसी की नैंसी 10 अंक के साथ चैंपियन बनीं, जबकि बालक वर्ग में वाराणसी के विशाल ने 8 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर में बालिका वर्ग में वाराणसी की अंशिका 10 अंक के साथ चैंपियन रहीं और बालक वर्ग में मुरादाबाद के अर्जुन 9 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। टीम प्रतियोगिताओं में प्राथमिक बालिका कबड्डी में अयोध्या विजेता और देवीपाटन उपविजेता रहा, जबकि खो-खो में अयोध्या मंडल विजेता और विंध्याचल उपविजेता बना। जूनियर बालिका तीरंदाजी में लखनऊ की शिफा कुलसुम प्रथम और महक द्वितीय रहीं। जूनियर बालिका कबड्डी में कानपुर विजेता और बस्ती उपविजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में कबड्डी में वाराणसी विजेता और बस्ती उपविजेता रहा, जबकि फुटबॉल में गोरखपुर विजेता और अयोध्या उपविजेता बना। लंबी कूद में विंध्याचल के दीपक प्रथम, लखनऊ के उज्ज्वल सिंह द्वितीय और प्रयागराज के पंकज तृतीय रहे।
शूटिंग एयर पिस्टल में लखनऊ के सुनील प्रथम, किशन द्वितीय और सुप्रभात तृतीय रहे। राइफल शूटिंग में आदित्य लखनऊ प्रथम, अंशु यादव गोरखपुर द्वितीय और कुलदीप लखनऊ तृतीय रहे। बास्केटबॉल में अयोध्या मंडल विजेता और गोरखपुर उपविजेता रहा, जबकि हैंडबॉल में आजमगढ़ विजेता और प्रयागराज उपविजेता रहा। समापन अवसर पर एडी बेसिक कौस्तुभ कुमार सिंह, एडी बेसिक गोरखपुर संगीता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान विश्वनाथ सिंह, अनुपम सिंह, धीरज शुक्ला, सरवरे आलम, पंकज द्विवेदी, अनूप दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।(संवाद)