फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uttar Pradesh wins silver in Junior National Kabaddi

Ayodhya News: जूनियर नेशनल कबड्डी में उत्तर प्रदेश को सिल्वर

Mon, 19 Jan 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 19 Jan 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh wins silver in Junior National Kabaddi
19-कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह व साथ में मौजूद ​खिलाड़ी हर्ष तिवारी।-संवाद
अयोध्या। आंध्र प्रदेश में 15 से 18 नवंबर तक आयोजित 51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि में अयोध्या के उसरु निवासी हर्ष तिवारी की भूमिका बेहद अहम रही, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से कुल 28 टीमों ने भाग लिया। चार दिनों तक चले कड़े मुकाबलों में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार तालमेल और दमदार रणनीति के साथ मुकाबले जीते। क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को हराया, जबकि सेमीफाइनल में गोवा को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश का सामना स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की टीम से हुआ, जहां कड़े संघर्ष के बाद साई विजेता बनी और उत्तर प्रदेश उपविजेता रहा। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर, संघ के पदाधिकारियों और कबड्डी प्रेमियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में उत्तर प्रदेश की ओर से नेशनल गेम्स में गोल्ड, सीनियर नेशनल में ब्रॉन्ज और अब जूनियर नेशनल में सिल्वर मेडल जीतना यह साबित करता है कि प्रदेश में कबड्डी तेजी से प्रगति कर रही है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। उसरु निवासी हर्ष तिवारी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल के बल पर उत्तर प्रदेश की टीम में स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed