{"_id":"69a9d045a85c0c1267040517","slug":"uphc-retia-will-be-upgraded-as-a-polyclinic-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-144403-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पॉली क्लीनिक के रूप में उच्चीकृत होगा यूपीएचसी रेतिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पॉली क्लीनिक के रूप में उच्चीकृत होगा यूपीएचसी रेतिया
Fri, 06 Mar 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) रेतिया को पॉली क्लीनिक के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। यहां तिथिवार विशेषज्ञ चिकित्सक आमजन को बेहतर सेवाएं मुहैया कराएंगे। इसके लिए सीएमओ ने विशेषज्ञों से आवेदन मांगा है।
सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेतिया पर बेहतर चिकित्सीय सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से यह पहल की जा रही है। यहां से जुड़े नागरिकों को यहीं पर बेहतर चिकित्सीय सेवाएं मिल सकें, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, बाल रोग, त्वचा रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, नाक, कान गला और मानसिक रोग विशेषज्ञों को रोस्टर के आधार पर तैनात किया जाएगा। ताकि क्षेत्रीय निवासियों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण परामर्श सुविधा मुहैया कराई जा सकें।
इस पहल में सहभागिता करने के इच्छुक विशेषज्ञ चिकित्सक किसी भी कार्य दिवस में सीएमओ कार्यालय में संपर्क करके सहमति पत्र दे सकते हैं। इसके अलावा शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यालय की ई-मेल आईडी urbanhealthfaizabad@ gmail.com पर भी अपना सहमति पत्र भेज सकते हैं। पॉलीक्लीनिक में सेवाएं देने पर प्रति दिवस पांच हजार रुपये संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेतिया पर बेहतर चिकित्सीय सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से यह पहल की जा रही है। यहां से जुड़े नागरिकों को यहीं पर बेहतर चिकित्सीय सेवाएं मिल सकें, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, बाल रोग, त्वचा रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, नाक, कान गला और मानसिक रोग विशेषज्ञों को रोस्टर के आधार पर तैनात किया जाएगा। ताकि क्षेत्रीय निवासियों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण परामर्श सुविधा मुहैया कराई जा सकें।
विज्ञापन
इस पहल में सहभागिता करने के इच्छुक विशेषज्ञ चिकित्सक किसी भी कार्य दिवस में सीएमओ कार्यालय में संपर्क करके सहमति पत्र दे सकते हैं। इसके अलावा शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यालय की ई-मेल आईडी urbanhealthfaizabad
विज्ञापन