{"_id":"6a56071a65e6b734550ad4a4","slug":"up-upsssc-launches-one-time-registration-system-details-will-not-need-to-be-filled-repeatedly-for-every-recr-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपीएसएसएससी ने शुरू की वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, हर भर्ती में बार-बार नहीं भरनी होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपीएसएसएससी ने शुरू की वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, हर भर्ती में बार-बार नहीं भरनी होगी जानकारी
Tue, 14 Jul 2026 03:25 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:25 PM IST
सार
यूपीएसएसएससी ने भर्ती प्रक्रिया आसान बनाने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू कर दी है। अब अभ्यर्थियों को प्रत्येक भर्ती में व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी दोबारा नहीं भरनी होगी। आयोग ने सभी उम्मीदवारों से समय रहते ओटीआर पोर्टल पर सही जानकारी के साथ पंजीकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
upsssc
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू की है। इससे अभ्यर्थियों को आगे विज्ञापित होने वाले विभिन्न विज्ञापनों के सापेक्ष आवेदन करने के लिए अपनी मूलभूत सूचना को बार-बार नहीं भरना होगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आयोग द्वारा आगे विज्ञापित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) व लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ओटीआर करना अनिवार्य होगा। आगे आयोग के सभी विज्ञापनों के सापेक्ष आवेदन करने के लिए ओटीआर संख्या का प्रयोग किया जाएगा। ओटीआर की व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क है। ओटीआर के लिए नए आवेदन व पीईटी 2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर आवेदन होगा।
विज्ञापन
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी ने पीईटी 2025 के लिए आवेदन किया है, तो उसे इसकी पंजीकरण संख्या के आधार पर ओटीआर के लिए आवेदन करना है। ओटीआर के लिए अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी देना अनिवार्य है। इस पर आए ओटीपी से सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थी को अपना नाम, जन्मतिथि, पिता-माता का नाम, राज्य, गृह जिला, हाईस्कूल अर्हता, पत्राचार के लिए स्थायी पता देना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया है कि ओटीआर के आवेदन में दर्ज सभी जानकारी सही होनी चाहिए, साथ ही अभिलेखों में उपलब्ध विवरण के अनुसार होनी चाहिए। ओटीआर के आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सब्मिट करने से पहले अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह सही हैं। ओटीआर नंबर मिलने के बाद उसमें किसी तरह का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। एक से अधिक ओटीआर करने की अनुमति नहीं है। ऐसा करने पर उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।