Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Prime Minister Modi will stay in Ayodhya for three and a half hours and will hoist the flag at the top of

UP : अयोध्या में साढ़े तीन घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 190 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण

Sat, 08 Nov 2025 10:48 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 08 Nov 2025 10:48 AM IST
सार

चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। परिसर में यात्री सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। 10 हजार से अधिक लॉकर बने हैं, जहां श्रद्धालुओं के सामान जमा होते हैं।

विज्ञापन
UP: Prime Minister Modi will stay in Ayodhya for three and a half hours and will hoist the flag at the top of
राम मंदिर अयोध्या। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह आयोजित होगा। 190 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर पीएम नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे। पूरा कार्यक्रम तीन से साढ़े तीन घंटे का होगा। यह बातें शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय कहीं।

विज्ञापन


वह यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण की जिम्मेदारी भारतीय सेना को दी गई है। रोजाना ध्वजारोहण का ट्रायल हो रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से करीब छह हजार मेहमानों की सूची बनी है। इसमें व्यापारी, समाजसेवी, ग्राम प्रधान, जाति , विरादरी, उपजातियों के लोग रहेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा दो हजार मेहमान और बुलाए जा रहे हैं। ध्वजारोहण एक तरह से मंदिर की पूर्णता का संकेत होगा। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। परिसर में यात्री सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। 10 हजार से अधिक लॉकर बने हैं, जहां श्रद्धालुओं के सामान जमा होते हैं। प्रवेश व निकास मार्ग पर पौने दो किलोमीटर के क्षेत्र में स्थायी कैनोपी लगाई गई है, ताकि श्रद्धालु धूप व बरसात से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पॉवर स्टेशन की भी स्थापना की गई है। परिसर में हरियाली का पूरा ध्यान रखा गया है। 30 से अधिक रामायण कालीन वृक्ष हैं। 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण हो रहा है। यहां बंदरों, पक्षियों, मोर आदि का बसेरा होगा। एक छोटा जलाशय भी बन रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed