{"_id":"6a25a91a502e0984b20a4912","slug":"up-police-recruitment-exam-to-be-held-at-59-centers-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-151304-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 59 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 59 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा
Sun, 07 Jun 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अयोध्या में प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। आठ जून से 10 जून तक आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
अयोध्या परिक्षेत्र के डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि पूरे रेंज में भर्ती परीक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। अयोध्या परिक्षेत्र के पांच जिलों में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 30 हजार 500 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। डीआईजी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर केंद्र पर मौजूद मजिस्ट्रेट से तुरंत संपर्क करें। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।
अयोध्या में बनेंगे 12 परीक्षा केंद्र
जनपद में पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।