फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP minister Sanjay Nishad criticizes Akhilesh Yadav for commenting on Prayagraj.

Ayodhya: संजय निषाद बोले- सपा का नेटवर्क बहुत बड़ा... अखिलेश यादव खुद जारी करें भगदड़ के मृतकों की संख्या

Thu, 27 Feb 2025 01:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Feb 2025 01:56 PM IST
सार

यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने महाकुंभ में मृतकों की संख्या जारी करने के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव को खुद ही आंकड़े जारी करने चाहिए। वहीं, महाकुंभ आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।

विज्ञापन
UP minister Sanjay Nishad criticizes Akhilesh Yadav for commenting on Prayagraj.
यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री व निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद अयोध्या पहुंचे। प्रयागराज के महाकुंभ को लेकर सरकार की तारीफ की तो वहीं, भगदड़ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मृत्यु का आंकड़ा मांगने पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि मृत्यु का आंकड़ा वही दे दें, उनके बहुत नेटवर्क हैं, रही बात आंकड़े की न्यायिक जांच हो रही है तो उस पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। महाकुंभ की तारीफ करते हुए निषाद ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालु आए हम गंगा पुत्रों का सौभाग्य है। गंगा, जमुना, सरस्वती हमारी हैं। प्रयागराज निषाद राज की धरती है।
विज्ञापन


प्रयागराज के श्रिंगवेरपुर में निषाद राज की मूर्ति लगी है उसका उद्घाटन हुआ। निषाद राज की जमीन पर्यटक स्थल घोषित हो गई। अयोध्यावासियों को भी धन्यवाद दूंगा। यहां पर भगवान राम का मंदिर बन गया। निषाद राज की मूर्ति स्थापित करने के साथ निषाद राज के नाम से अतिथि भवन बन रहा है। निषाद राज के बच्चों का सम्मान तो बढ़ गया लेकिन अब उनके बच्चों की सुरक्षा का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर निषाद राज के घर मोदी जी गरीबी देखने जा सकते हैं तो वह सदन में भी लिखवा सकते हैं कि उन्हें भी आरक्षण मिले। निषाद के नारे की देन है कि आज मोदी जी ने सम्मान दिया है। मोदी जी ने भी आवाज उठाई है कि निषादों की दशा बहुत खराब है, इसको सही करना है। उन्होंने कहा है कि गारंटी देकर उनके व्यापार करने की व्यवस्था की जा रही है। महाकुंभ में भगदड़ को लेकर कहा कि इसकी न्यायिक जांच हो रही है और जब न्यायिक जांच हो रही हो तो दूसरे लोगों के बयान बेमानी हो जाते हैं। न्यायिक जांच एक संवैधानिक प्रक्रिया है। जब जांच चल रही है तो आंकड़े भी आ जाएंगे।


चुटकी लेते हुए संजय निषाद ने कहा कि अगर अखिलेश यादव के पास कोई आंकड़ा है तो दे दें, समाजवादी पार्टी का अपना नेटवर्क है। हर गांव में उनके बूथ अध्यक्ष हैं। कई प्रदेशों के हर गांव में उनके कार्यकर्ता हैं तो वही बता दें उनके बूथ पर कितने आदमी मर गए। उनके मृत्यु प्रमाण पत्र बन गए तो कम से कम अखिलेश यादव ही मृत्यु का रिकॉर्ड दे दें। निषाद समुदाय के लोगों से मिलने संजय निषाद अयोध्या पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed