Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Electoral activities increased after the way for Milkipur elections was cleared, BJP would like to erase t

यूपी: मिल्कीपुर चुनावों का रास्ता साफ होने के बाद बढ़ी चुनावी हलचल, फैजाबाद हार का धब्बा मिटाना चाहेगी भाजपा

Tue, 26 Nov 2024 08:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 Nov 2024 08:28 AM IST
सार

Milkipur by-election: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। एक पिटीशन की वजह से अभी यहां का चुनाव बाकी नौ सीटों के साथ नहीं हो सका था। 

विज्ञापन
UP: Electoral activities increased after the way for Milkipur elections was cleared, BJP would like to erase t
Milkipur by-election - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मिल्कीपुर में उपचुनाव का रास्ता साफ होने के बाद एक बार फिर से राजनीतिक हलचल बढ़ने की उम्मीद है। चुनाव टलने के बाद राजनीतिक दलों की दौड़ भाग कम हो गई थी। 23 नवंबर को उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के आए नतीजों से लबरेज भारतीय जनता पार्टी मिल्कीपुर में कमल खिलाकर फैजाबाद सीट हारने का धब्बा मिटाना चाहती है। आम चुनाव में भाजपा से यह सीट छीनकर अपनी झोली में डालने वाली समाजवादी पार्टी भी इसे कतई गंवाना नहीं चाहती। इसके लिए वह पूरा दमखम लगाने के लिए तैयार है। अवधेश प्रसाद के निर्वाचन को चुनौती देने वाली पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा व एक अन्य की याचिका वापस होने के बाद मिल्कीपुर में चुनाव के रास्ते खुल गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सक्रिय होंगें भाजपा-सपा 

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर 15 अक्तूबर के पहले भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह चौपाल लगाकर प्रचार-प्रसार शुरू किया था। मिल्कीपुर के उपचुनाव की घोषणा टलने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी भी फीकी पड़ गई थी। अब जब रास्ता साफ हो गया है तो एक बार फिर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी क्षेत्र में सक्रिय होंगे। अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने सपा को बड़े अंतर से हराकर मिल्कीपुर में भी भाजपा के लिए आशा की नई किरण पैदा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश की प्रतिष्ठा दांव पर 

UP: Electoral activities increased after the way for Milkipur elections was cleared, BJP would like to erase t
फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी ने मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कटेहरी में समाजवादी पार्टी ने सांसद लाल जी वर्मा की पत्नी को विधानसभा का प्रत्याशी बनाया था। जिससे सपा पर विपक्षी दलों ने परिवारवाद का भी आरोप लगाया। मिल्कीपुर में भी सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। ऐसे में मिल्कीपुर में भी सपा को परिवारवाद का आरोप झेलना पड़ सकता है। 2022 आम चुनाव में अवधेश प्रसाद के विधायक चुने जाने के बाद पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने निर्वाचन आयोग में उनके की ओर से दिए गए शपथ पत्र को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जो अब वापस हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed