Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP Election 2027: Congress to launch its election campaign from December 2; focus on Purvanchal seats

यूपी चुनाव 2027: दो दिसंबर से चुनावी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, पूर्वांचल की सीटों पर नजर

Tue, 17 Nov 2026 06:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 17 Nov 2026 06:04 PM IST
सार

कांग्रेस का अयोध्या से चुनावी अभियान का शुभारंभ करना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
UP Election 2027: Congress to launch its election campaign from December 2; focus on Purvanchal seats
अयोध्या से चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस रामनगरी अयोध्या से अपने चुनावी अभियान का आगाज करेगी। पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना दो दिसंबर को अयोध्या से चुनावी बिगुल फूंकेंगी। इसके साथ ही कांग्रेस की नजर पूर्वांचल की विधानसभा सीटों पर रहेगी। पार्टी इस कार्यक्रम के जरिये कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ ही क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद विशाल जनचौपाल को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। रामनगरी को अभियान के शुभारंभ के लिए चुनना भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश की राजनीति में राम मंदिर और सनातन से जुड़े मुद्दों को लेकर सियासी दलों की सक्रियता के बीच कांग्रेस भी अयोध्या से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के धार्मिक स्थलों के दौरों और सनातन से जुड़े आयोजनों में भागीदारी के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी रामनगरी में बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे पूर्वांचल में विपक्षी दलों की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कमला नेहरू भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में अयोध्या और अंबेडकरनगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जनचौपाल की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा हुई। अभिषेक दत्त ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या में पहला आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। उनके स्वागत की तैयारियां की जाएंगी। अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने प्रत्येक वार्ड से कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।


जिला प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और इमरान मसूद समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed