फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Business community rallies in support of Champat Rai; visits Tirtha Kshetra Bhavan to express confidence,

UP: चंपत राय के समर्थन में उतरा व्यापारी समाज, तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचकर जताया भरोसा; बोले- हम आपके साथ

Thu, 16 Jul 2026 07:53 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 16 Jul 2026 07:53 PM IST
सार

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव के समर्थन में अयोध्या का व्यापारी समाज खुलकर सामने आया। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर भरोसा जताया और आरोपों को निराधार बताया। संत समाज की ओर से भी समर्थन व्यक्त किया गया है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
UP: Business community rallies in support of Champat Rai; visits Tirtha Kshetra Bhavan to express confidence,
चंपत राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के समर्थन में बृहस्पतिवार को अयोध्या का व्यापारी समाज खुलकर सामने आया। नगर विधायक के पुत्र एवं भाजपा नेता अमल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचा और चंपत राय से मुलाकात कर उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक दर्जन से अधिक व्यापारियों ने कहा कि चंपत राय का पूरा जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र व धर्म की सेवा को समर्पित रहा है। राम मंदिर आंदोलन से लेकर भव्य मंदिर निर्माण तक उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। ऐसे व्यक्ति पर लगाए जा रहे आरोपों को व्यापारी समाज पूरी तरह निराधार मानता है।

विज्ञापन

एक बैठक कर चंपत राय का समर्थन किया था

व्यापारियों ने कहा कि अयोध्या का व्यापारी वर्ग चंपत राय के साथ मजबूती से खड़ा है। उनका कहना था कि सत्य सामने आएगा और चंपत राय पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद साबित होंगे। इससे पहले भी अयोध्याधाम के व्यापारियों ने एक बैठक कर चंपत राय का समर्थन किया था। वहीं फैजाबाद शहर के व्यापारी समाज ने भी उनके समर्थन में बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंत कमल नयन दास ने भी जताया भरोसा

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने भी चंपत राय के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चंपत राय चोर नहीं हो सकते। 



उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं। हम सभी उनके साथ हैं। हाल के दिनों में चंपत राय के समर्थन में संतों, धार्मिक संगठनों और अब व्यापारी समाज के खुलकर सामने आने से अयोध्या में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। वहीं, आरोपों और जांच को लेकर भी सभी की निगाहें आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed