फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Underground cable burnt, power outage in Kaushalpuri for 12 hours

Ayodhya News: भूमिगत केबल जली, कौशलपुरी में 12 घंटे गुल रही बिजली

Mon, 01 Dec 2025 08:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 01 Dec 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Underground cable burnt, power outage in Kaushalpuri for 12 hours
अयोध्या। नाका स्थित रायबरेली हाईवे के पास रविवार की रात लगभग 12 बजे भूमिगत केबल जल गई। इससे कौशलपुरी बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में लगभग 12 घंटे तक आठ हजार उपभोक्ताओं ने बिजली संकट झेला।
विज्ञापन

कौशलपुरी उपकेंद्र से जुड़े फेज-एक, दो, जेबी पुरम कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में रविवार की मध्य रात्रि से बिजली गुल हो गई। ठंडा मौसम होने के कारण उपभोक्ताओं को रात में तो दिक्कत नहीं हुई, लेकिन सुबह घरेलू कार्य प्रभावित हुए। लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क साधा तो पता चला कि भूमिगत केबल में फॉल्ट होने से समस्या खड़ी हुई है। अवर अभियंता ने तकनीकी टीम बुलाकर फॉल्ट लोकेट कराया और रेस्क्यू शुरू हुआ, लेकिन सोमवार की दोपहर 01:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

जेबी पुरम कॉलोनी निवासी शेष नारायण उपाध्याय ने बताया कि टंकी में पानी खत्म होने से सुबह के समय परेशानी हुई। यहीं के गोपाल मिश्रा ने बताया कि सुबह 10 बजे तक इन्वर्टर बैटरी डिस्चार्ज हो गया, जिससे घर में अंधेरा छाया रहा। मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी हुई। अधिशासी अभियंता मनीष चौबे ने बताया कि भूमिगत केबल जलने से दिक्कत हुई थी, जिसे शीघ्रता से दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed