फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Under Yogi's leadership, we will achieve a hat-trick of victories: Radheshyam

योगी के नेतृत्व में लगाएंगे जीत की हैट्रिक : राधेश्याम

Fri, 27 Feb 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Feb 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Under Yogi's leadership, we will achieve a hat-trick of victories: Radheshyam
26- हनुमानगढ़ी पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता- संगठन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव का जिले भर में जगह-जगह स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने शुक्रवार को सबसे पहले अयोध्या पहुंचकर हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता विकास गुप्ता की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2027 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाएंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पद पर पहुंच सकता है। उन्होंने संगठन को सबसे बड़ी ताकत बताया। जाति संबंधी सूची विवाद को मिस प्रिंट बताया। कहा कि सबका साथ सबका विकास पर जोर रहेगा। नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को लेकर भाजपा आगे बढ़ेगी। वहीं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने एक बार जिम्मेदारी मिलने को रामलला की कृपा बताई। महानगर अध्यक्ष का पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

बाबा बाजार में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों का फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आवासीय रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश सिंह ने किया। इस दौरान हरचनपुर के महंत अशोक दास, कायस्थ सभा अध्यक्ष अरविंद व्यास सहित कई लोग मौजूद रहे। अध्यक्षों का स्वागत करने वालों में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, संजीव सिंह, अवधेश पांडेय बादल, राघवेंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय खन्नू, अशोक कसौधन, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, अरविंद सिंह, शंभू नाथ सिंह दीपू, अमल गुप्ता, दिव्य प्रकाश तिवारी, दिनेश मिश्रा, अरविंद सिंह, गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, अभय सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed