फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two people died four are in critical condition in car accident in Ayodhya

अयोध्या में भीषण हादसा: ट्रक की चपेट में आई कार, दो की मौत... चार की हालत नाजुक; वाराणसी से गोंडा लौट रहे थे

Mon, 18 Nov 2024 11:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 11:08 AM IST
सार

अयोध्या में भीषण हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में कार आ गई। हादसे में दो की मौत हो गई। चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। सबी लोग वाराणसी से गोंडा लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Two people died four are in critical condition in car accident in Ayodhya
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अयोध्या में रविवार की आधी रात प्रयागराज हाईवे पर सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग गोंडा, बलरामपुर और बहराइच जनपद के निवासी हैं। हादसा बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर के पास हुआ।

विज्ञापन


बताया गया कि गोंडा के बस स्टैंड निवासी अरविंद गुप्त उर्फ राजेंद्र (45) अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ वाराणसी गए थे। वहां से रविवार की रात वापस घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे चांदपुर गांव के पास उनकी कार, ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने अरविंद गुप्त और बलरामपुर के रोजारपुर निवासी राकेश गुप्त (42) को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

घायलों में बहराइच के नानपारा निवासी आशीष गुप्त ( 32 ), गोंडा बस स्टैंड निवासी रंजना गुप्ता (35), सुरभि (पांच) और श्रुति (छह) शामिल हैं। परिजन के आने के बाद सोमवार की सुबह पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed