{"_id":"664a53d1b6f4326b1a0e74c4","slug":"two-killed-in-collision-between-truck-and-bus-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-114151-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रक और बस की भिड़ंत में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रक और बस की भिड़ंत में दो की मौत
विज्ञापन
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन -संवाद
सोहावल (अयोध्या)। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर रविवार सुबह वॉल्वो बस अपने आगे चल रहे ट्रक में भिड़ गई। हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई और तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से दो यात्रियों को गंभीरावस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसा रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल ओवर ब्रिज के पास हुआ है। पुलिस ने बस को किनारे खड़ी करवाकर यातायात बहाल कराया।
नागालैंड में पंजीकृत वातानुकूलित वॉल्वो बस सुबह यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। रफ्तार अधिक होने कारण चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वह आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने गोरखपुर के बेलीपार निवासी जितेंद्र (40) और बहराइच निवासी छोटू दुबे (19) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बस्ती के कोतवाली नगर क्षेत्र के बिरऊपुर निवासी सिराज (52), जयपुर, राजस्थान के नगर कोतवाली क्षेत्र के जयपुर निवासी कपूरचंद (50) और कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (26) को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। इस बीच हाल गंभीर होने पर सिराज और कपूरचंद को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रौनाही पंकज सिंह ने बताया कि संभवत: ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक ले ली। इस वजह से तेज रफ्तार बस की भिड़ंत हो गई। हादसा सुबह लगभग आठ बजे हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।