{"_id":"68cd9476247b4d4bd201dcc2","slug":"two-groups-of-students-clashed-for-supremacy-at-avadh-university-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1392504-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवध विवि में वर्चस्व के लिए छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवध विवि में वर्चस्व के लिए छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व के लिए मारपीट हो गई। दोनों गुटों के छात्रों ने एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटा। कुलसचिव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मारपीट करने के आरोपी छात्रों को तलब कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के समक्ष माफीनामा लेने की अपेक्षा चीफ प्रॉक्टर से की है।
छात्रों के दो गुटों में मारपीट की यह घटना बृहस्पतिवार की बताई जा रही है। छात्रों के बीच पहले विभाग में गाली-गलौज हुआ। इसके बाद विभाग के बाहर परिसर में जमकर मारपीट हुई। विभाग के कुछ शिक्षकों और चीफ प्रॉक्टर ने मामले को हल्के में लेते हुए रफा-दफा करा दिया। मारपीट की घटना के संज्ञान में आने के बाद भी प्राक्टोरियल बोर्ड लिखित शिकायत न मिलने का हवाला देता रहा। जबकि इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षकों ने छात्रों के बीच विवाद और मारपीट की पुष्टि की है।
जब यह मामला कुलसचिव विनय सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र से पूछताछ की। कुलसचिव ने चीफ प्रॉक्टर से कहा कि इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के छात्रों को प्राक्टोरियल बोर्ड के समक्ष तलब कर उनसे इस घटना के बारे में माफीनामा लें और भविष्य में दोबारा ऐसा होने पर अनुशासनात्मक कारवाई की चेतावनी जारी करें। कुलसचिव ने इस बारे में कुलपति को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
आईक्यूएसी का नए सिरे से किया गया गठन, कुलपति को कमान
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन के मद्देनजर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) का नए सिरे से गठन किया गया है। इसमें कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह अध्यक्ष हैं। कुलपति सहित 32 सदस्य शामिल हैं। कुलसचिव विनय सिंह ने सभी सदस्यों की सूची जारी की है। समिति का मुख्य कार्य शैक्षणिक और प्रशासनिक गुणवत्ता के लिए मानक विकसित करने के साथ शिक्षण अधिगम को बढ़ावा देना है। इसके अलावा हितधारकों से प्रतिक्रिया एकत्र करने की जिम्मेदारी होगी। गुणवत्ता संबंधी कार्यशालाएं आयोजित करानी होगी। वार्षिक गुणवत्ता आश्वासन रिपोर्ट तैयार करना भी समिति का प्रमुख दायित्व है। संस्थागत डेटाबेस का रखरखाव करने की भी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि तय करने के लिए कुलपति अधिकृत
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 13 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि तय करने के लिए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को अधिकृत कर दिया गया है। शुक्रवार को कार्य परिषद की आपात बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के नामों पर विचार किया गया। संभावित कुछ नाम तय किए गए। इनसे वार्ता कर कुलपति अंतिम निर्णय करेंगे। बैठक में कुलसचिव विनय सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।