फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two-day Kabaddi training for girls begins

Ayodhya News: बालिकाओं के लिए दो दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शुरू

Sun, 01 Mar 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 01 Mar 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Two-day Kabaddi training for girls begins
01-तारुन में आयोजित कबड्डी के प्र​शिक्षण में दांव लगातीं ​खिलाड़ी।-संवाद
तारुन। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की बालिकाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए तारुन में दो दिवसीय महिला कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार से शुरू हुआ। इस शिविर का उद्देश्य बेटियों को खेल के प्रति प्रेरित करना, उनकी शारीरिक फिटनेस बढ़ाना तथा उनमें आत्मविश्वास का विकास करना है। शिविर के दौरान प्रतिभागी बालिकाओं को वार्मअप, फिटनेस ड्रिल, रेड और डिफेंस की तकनीक, मैच प्रैक्टिस व खेल नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक लाल शुक्ला ने बताया कि तारुन में आयोजित प्रतियोगिता में एकता, प्रमिला, मुस्कान, प्रियांशी, अनन्या और अनुष्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से बालिकाओं को न केवल खेल कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है, बल्कि वे शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनती हैं। भविष्य में जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं का चयन भी इसी प्रकार के आयोजनों के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed