फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tulsidas's statue installed in the pilgrim facility center

Ayodhya News: तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में स्थापित हुई तुलसीदास की मूर्ति

Sat, 08 Mar 2025 07:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 08 Mar 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Tulsidas's statue installed in the pilgrim facility center
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के पहले दिन अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कार्यों की समीक्षा की है। वहीं राम जन्मभूमि पथ से सटे पीएफसी यानी तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में गोस्वामी तुलसीदास का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास की संगमरमर की मूर्ति भी स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अन्य सभी मंदिरों में मूर्ति स्थापित होने के बाद सभी का एक साथ पूजन करने पर विचार चल रहा है। बताया कि परकोटे के छह मंदिर में दो मंदिर का 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। भगवान शिव व गणेश के मंदिर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 15 अप्रैल तक परकोटे के सभी मंदिर बन जाएंगे। सप्त मंडपम में दरवाजे का काम बाकी है। शेष कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। पुष्करणी के निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


डॉ. अनिल ने बताया कि मंदिर में होली व रामजन्मोत्सव का त्योहार भव्यता पूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित किया गया है। दो-दो कंट्रोल रूम के माध्यम से हर पल की निगरानी की जाती है। श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन करा सकें, ट्रस्ट इस व्यवस्था में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मंदिर के शिखर पर ध्वज दंड लगाने की प्रक्रिया अप्रैल के अंत तक पूरी हो जाएगी। शिखर की ऊंचाई ध्वज दंड सहित 201 फीट के आस-पास होने वाली है। परकोटा सहित सप्त मंडपम में मंदिरों के शिखर पर भी ध्वज दंड लगाए जाएंगे जिन मंदिरों के शिखर बन गए हैं, वहां ध्वज दंड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed