{"_id":"6aff4c5262e546aa0b007ca9","slug":"trials-will-be-held-for-volleyball-and-judo-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-163393-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महिला खो-खो, वॉलीबॉल और जूडो के लिए होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महिला खो-खो, वॉलीबॉल और जूडो के लिए होंगे ट्रायल
Fri, 20 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में महिला खो-खो, वॉलीबॉल और सब जूनियर जूडो प्रतियोगिताओं के लिए जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, महिला वॉलीबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल 23 नवंबर को सुबह 10 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर एक बजे होगा।
महिला खो-खो का जिला स्तरीय ट्रायल 24 नवंबर को सुबह 10 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर एक बजे होगा। वॉलीबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 26 से 28 नवंबर तक जौनपुर में और खो-खो प्रतियोगिता 26 से 28 नवंबर तक आजमगढ़ में प्रस्तावित है।
सब जूनियर बालक-बालिका जूडो का जिला स्तरीय ट्रायल 23 नवंबर को सुबह 11 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर दो बजे होगा। इसकी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता एक से तीन दिसंबर तक आगरा में आयोजित की जाएगी। जूडो में खिलाड़ियों को आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाणपत्र और विद्यालय से संबंधित प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर डाभासेमर खेल परिसर पहुंचकर ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।