{"_id":"6ab8087fec5692689501dad8","slug":"trials-for-state-level-competitions-on-september-29-and-30-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-159658-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 29 व 30 सितंबर को ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 29 व 30 सितंबर को ट्रायल
Sat, 26 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य स्तरीय समन्वय प्रतियोगिताओं के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीनियर महिला बॉक्सिंग के जिला स्तरीय ट्रायल 29 सितंबर को सुबह नौ बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल भी इसी दिन दोपहर दो बजे होंगे। प्रतियोगिता छह से नौ अक्तूबर तक झांसी में होगी।
सब जूनियर बालिका फुटबाॅल के जिला स्तरीय ट्रायल 29 सितंबर को सुबह 11 बजे डाभासेमर में होंगे। मंडल स्तरीय चयन 30 सितंबर को दोपहर दो बजे जिला खेल कार्यालय बाराबंकी में होगा। प्रदेशीय प्रतियोगिता तीन से 10 अक्तूबर तक जौनपुर में आयोजित होगी। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।