फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tree branches snapped and tin sheds and thatched roofs were blown away by the storm and rain

Ayodhya News: आंधी-बारिश से पेड़ों की डालियां टूटीं, टिनशेड-छप्पर उड़े

Sat, 20 Jun 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Tree branches snapped and tin sheds and thatched roofs were blown away by the storm and rain
तारुन में आंधी से गिरा पेड़।

विज्ञापन
तारुन-अयोध्या। जिले में शनिवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। शहर में हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन तारुन, रामपुर भगन व बीकापुर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे कई जगह पेड़ों की डालियां टूटीं और कच्चे आम गिरे। वहीं, उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली और सूख रही फसलों को संजीवनी मिली। हालांकि, शहरी इलाके में उमस और बढ़ गई।
तारुन इलाके में तेज हवाओं के कारण जगह-जगह सड़क पर पेड़ गिर गए। फतेहपुर कमासिन स्थित बोझवा निवासी इंद्रेश गिरी के भूसौले की सीमेंट की चद्दर उड़ गई। यह चद्दर दूर जागीरी गांव में जा गिरी। उनका छप्पर भी हवा के साथ काफी दूर तक चला गया। बालापुर में किसान आलोक पांडेय का यूकेलिप्टस का पेड़ जड़ से उखड़ गया। नीम की मोटी डाल भी टूटकर गिर गई। खेतों में सिंचाई के लिए बिछाई गई पाइपें हवा से उड़कर दूर-दूर तक बिखर गईं। रामपुर भगन घुरी टीकर मार्ग पर भी एक पेड़ सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बारिश से धान की नर्सरी और गन्ने की फसल को फायदा होगा। यह सूख रही फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। हालांकि, कच्चे आम के फल गिरने से नुकसान हुआ है। पेड़ों और टहनियों के टूटने से भी किसानों को क्षति पहुंची है। मौसम विज्ञानी डॉ. सीताराम मिश्र के अनुसार स्थानीय प्रभाव के आधार पर ही कुछ जगहों पर बारिश हुई है। अभी प्री मानसून के सिस्टम नहीं हैं। मिल्कीपुर में पांच मिमी बारिश हुई है। रविवार से फिर से गर्मी व लू का प्रकोप रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed