फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Transport department has fixed user fee of Rs 30 for online services

Ayodhya News: परिवहन विभाग ने ऑनलाइन सेवाओं के लिए उपभोक्ता शुल्क 30 रुपये किया निर्धारित

Fri, 21 Mar 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Transport department has fixed user fee of Rs 30 for online services
अयोध्या। जनता को परिवहन विभाग कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े इसके लिए ऑनलाइन सेवाएं सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए आरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने कर्मचारियों के साथ बैठक किया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ऋतु सिंह ने बताया कि नागरिकों को अब कोई दिक्कत न हो और उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटना पड़े इसके लिए अब नागरिक कामन सर्विस सेंटर जनसेवा केंद्र के माध्यम से मात्र 30 रुपये शुल्क देकर परिवहन विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

सीएससी डिजिटल सेवा पोर्टल और एसबीआई पेमेंट गेटवे के एकीकरण की अनुमति शासन की ओर दे दी गई है। इससे सीएससी केंद्रों से परिवहन सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जनसेवा केंद्र के संचालकों के लिए ऑनलाइन सेवाओं के लिए उपभोक्ता शुल्क के लिए 30 रुपये प्रति सेवा कर सहित, स्कैनिंग / अपलोडिंग / फोटोकॉपी के लिए 2 रुपये प्रति पेज, प्रिंटिंग चार्ज के लिए 3 रुपये प्रति पेज कर निर्धारित किया है। इसके साथ में जो सरकारी शुल्क का कर वाहन स्वामी व आम लोगों की ओर से जो भी दिया जाएगा। उसकी पक्की रशीद जन सेवा केंद्र संचालक की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन

आरटीओ ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों से ई-वी सब्सिडी वितरण पोर्टल पर जल्द आवेदन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अब जनपद स्तर पर ही इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी। आरटीओ प्रशासन ने सभी वाहन स्वामियों से 31 मार्च तक बकाया कर जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed