फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   traffic restrictions lifted in Ayodhya after 31 years of structure demolition

Ayodhya : अयोध्या में ढांचा विध्वंस के 31 वर्ष बाद हटाए गए कई यातायात प्रतिबंध, पर जांच और चौकसी पहले जैसी

Sun, 16 Jun 2024 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन मिश्र, अयोध्या
नितिन मिश्र, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 05:36 AM IST
सार

टेढ़ी बाजार चौराहे से बैरियर हटा दिया गया है। यहां से राम जन्मभूमि पथ के पास श्रीराम अस्पताल तक चार पहिया वाहनों को प्रवेश मिलने लगा है। रामघाट चौराहे पर भी अब वाहनों को नहीं रोका जाएगा।

विज्ञापन
traffic restrictions lifted in Ayodhya after 31 years of structure demolition
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में ढांचा विध्वंस के करीब 31 वर्ष बाद यातायात प्रतिबंध की बेड़ियों को काफी हद तक हटा दिया गया है। टेढ़ी बाजार चौराहे से बैरियर हटा दिया गया है। यहां से राम जन्मभूमि पथ के पास श्रीराम अस्पताल तक चार पहिया वाहनों को प्रवेश मिलने लगा है। रामघाट चौराहे पर भी अब वाहनों को नहीं रोका जाएगा।

विज्ञापन


अयोध्या में प्रमुख पर्वों के साथ ही शनिवार व रविवार को श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होती है। इस दौरान यातायात प्रतिबंधों का दंश स्थानीय लोगों के साथ ही पूरे देश से आने वाले श्रद्धालु भी झेल रहे थे। शनिवार को इनमें काफी ढील दी गई। इससे सबसे ज्यादा राहत रामकोट वासियों को मिली। 
विज्ञापन


पहले टेढ़ी बाजार व गोकुल भवन बैरियर पार कर वही वाहन जाते थे, जिन्हें विशेष अनुमति होती थी या फिर जिनके पास यलो जोन का पास होता था लेकिन, अब टेढ़ी बाजार से चार पहिया वाहन सीधे कटरा, अशर्फी भवन होते हुए रामपथ पर पहुंच सकते हैं। रामघाट चौराहे से भी चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित था लेकिन, यहां भी सुगम आवाजाही शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उनवल बैरियर से राम जन्मभूमि की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश अब भी प्रतिबंधित है। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गई है। सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच और चौकसी पहले की तरह ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed