{"_id":"6afde4104c046a053a0ba68d","slug":"traffic-arrangements-to-change-from-tomorrow-evening-for-panchkosi-parikrama-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-163354-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पंचकोसी परिक्रमा के लिए कल शाम से बदलेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पंचकोसी परिक्रमा के लिए कल शाम से बदलेगा यातायात
Wed, 18 Nov 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा को लेकर शुक्रवार शाम छह बजे से शहर की यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। भीड़ को देखते हुए परिक्रमा मार्ग से जुड़े प्रमुख चौराहों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बैरियर लगाकर उन्हें वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। व्यवस्था परिक्रमा और भीड़ समाप्त होने तक लागू रहेगी।
इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
- लकड़मंडी चौराहा और दुर्गागंज माझा: पुराने सरयू पुल की ओर प्रवेश बंद रहेगा। वाहन लोलपुर (गोंडा) बाईपास से जाएंगे।
- साकेत पेट्रोल पंप: लता मंगेशकर चौक की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। लोलपुर बाईपास से निकलेंगे।
- हनुमानगुफा चौराहा: लता मंगेशकर चौक और वासुदेव घाट तिराहे की ओर प्रवेश बंद रहेगा। साकेत फ्लाईओवर से आवागमन होगा।
- गांधी आश्रम: लता मंगेशकर चौक की ओर वाहन नहीं जाएंगे। जानकी महल मोड़ से निकलेंगे।
- बालू घाट (येलो जोन): रामघाट चौराहे की ओर प्रवेश बंद रहेगा। एनएच-27 से आवागमन होगा।
- आसिफबाग चौराहा: दर्शननगर की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- बूथ नंबर चार: साथी तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। एनएच-27 से निकलेंगे।
- विद्याकुंड तिराहा: आसिफबाग चौराहे की ओर प्रवेश बंद रहेगा। लंगड़वीर चौराहे से जाएंगे।
- महोबरा फ्लाईओवर के नीचे और टेढ़ी बाजार: चूड़ामणि चौराहे की ओर प्रवेश बंद रहेगा। महोबरा से एनएच-27 का रास्ता रहेगा।
- उदया फ्लाईओवर (साकेतपुरी कॉलोनी कट): सर्विस लेन पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- उदया चौराहा: गैस गोदाम तिराहे की ओर प्रवेश बंद रहेगा। रामपथ से निकलेंगे।
- गैस गोदाम तिराहा: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग की ओर से आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कटरा तिराहा: द्वारिकाधीश मंदिर तिराहे की ओर प्रवेश बंद रहेगा। उनवल होकर जाएंगे।
- राजघाट बंधा तिराहा: परिक्रमा मार्ग की ओर वाहन नहीं जाएंगे। राजघाट बंधे की पार्किंग में खड़े होंगे।
गोंडा-बस्ती से लखनऊ और लखनऊ-बाराबंकी से गोंडा-बस्ती जाने वाले वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए 14 स्थानों पर है पार्किंग की व्यवस्था
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए फटिकशिला आश्रम के पास रेलवे डाट पुल के बगल व आश्रम के बगल, बहराइच भवन के सामने बंधा मार्ग व फुटपाथ (दो पहिया वाहन), साकेत पुल के दाहिने खाली मैदान व बगल दशरथ पथ, बैकुंठ धाम के बगल खाली स्थान और महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय परिसर में पार्किंग रहेगी। इसके अलावा बालू घाट मल्टीलेवल पार्किंग, सूर्या पैलेस के बगल, साथी तिराहा व आसिफबाग फ्लाईओवर के नीचे, उदया चौराहे के पास मोटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट परिसर, उदया चौराहे से पहले आईटीआई परिसर और कटरा रेलवे स्टेशन के सामने मैदान में वाहन खड़े किए जा सकेंगे। कटरा की पार्किंग गोंडा से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित है।