{"_id":"67a48dc3577c99e3e20fb08a","slug":"tooth-got-stuck-in-windpipe-in-ayodhya-doctors-saved-life-of-man-by-performing-complicated-operation-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: झोलाछाप से दांत उखड़वाते समय श्वासनली में जाकर फंसा, डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई अधेड़ की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: झोलाछाप से दांत उखड़वाते समय श्वासनली में जाकर फंसा, डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई अधेड़ की जान
Thu, 06 Feb 2025 03:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Feb 2025 03:54 PM IST
सार
अयोध्या स्थित मेडिकल कॉलेज के टीबी एंड चेस्ट विभागाध्यक्ष ने दो बार ब्रोंकोस्कोपी कर दांत निकाला। इसके बाद उसकी आवाज वापस आई।
विज्ञापन
docter demo
- फोटो : File
विस्तार
यूपी के अयोध्या में मेडिकल कॉलेज के टीबी एंड चेस्ट विभाग के चिकित्सकों ने श्वासनली में फंसा दांत निकालकर एक अधेड़ की जान बचाई है। इसके लिए चिकित्सकों को दो बार ब्रोंकोस्कोपी करनी पड़ी। सफल इलाज के बाद मरीज ने चिकित्सकों के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर निवासी सतीश कुमार (50) अपने गांव के पास झोलाछाप के पास दांत उखड़वा रहे थे। इस बीच उनका दांत निकलकर सीधे श्वासनली में चला गया। उनकी आवाज गायब हो गई। तेज खांसी भी आने लगी। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद आराम नहीं मिला तो परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज के टीबी एंड चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार वर्मा से संपर्क साधा। एक्सरे कराने पर कुछ स्पष्ट नहीं दिखा तो उन्होंने ब्रोंकोस्कोपी की सलाह दी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में स्थापित मशीन से ही उन्होंने पहली बार जांच की तो दांत नहीं निकल सका, लेकिन चिकित्सकों ने हार नहीं मानी। बुधवार को फिर से डॉ. एसके वर्मा ने डॉ. अभिषेक चंद्रा व अन्य के साथ लगभग आधे घंटे तक ब्रोंकोस्कोपी की। इस बार टूटा दांत सफलतापूर्वक निकाला गया। इसके बाद मरीज की हालत सामान्य हुई।
विज्ञापन
500 रुपये के शुल्क में इलाज हो गया
डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि निजी केंद्रों पर ब्रोंकोस्कोपी के लिए मरीज को 15,000 रुपये चुकाना पड़ता है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में महज 500 रुपये के शुल्क में इलाज हो गया। अब मरीज की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, सफल इलाज पर प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा, सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह, ब्लडबैंक विभागाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह आदि ने पूरी टीम को बधाई दी है।