फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Today the whole world is looking towards Indian culture: Champat Rai

आज भारतीय संस्कृति की ओर देख रही पूरी दुनिया : चंपत राय

Sun, 28 Sep 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Today the whole world is looking towards Indian culture: Champat Rai
26- राम की पैड़ी परिसर में रामलीला मंचन का उद्घाटन करते चंपत राय व मौजूद अन्य- संवाद
अयोध्या। अयोध्यास्थ रामलीला महोत्सव न्यास के संयोजन में राम की पैड़ी परिसर में रामलीला का भव्य उद्घाटन शुक्रवार शाम ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया। उन्होंने कहा कि रामलीला पूरे विश्व को संदेश देती है कि धर्म, सत्य और आदर्शों की जीत ही मानव जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। आज पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति की ओर देख रही है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि रामलीला हमारी आत्मा से जुड़ी हुई परंपरा है। इस बार रामलीला को और भव्य, जीवंत और भावनात्मक बनाने का संकल्प लिया गया है। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या की पहचान राम और रामलीला से है। मंच संचालन महंत राजीव लोचन शरण ने किया। पहले दिन नारद मोह व रावण जन्म की लीला का मंचन संस्कार भारती के कलाकारों ने किया। इस दौरान महंत रामशरण दास रामायणी, महंत अवध किशोर शरण, महंत रामलोचन शरण डॉ. प्रभाकर मिश्र, हरीश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed