{"_id":"6b0b12a40ed10034980d960e","slug":"today-51-tilak-offerings-will-arrive-in-the-city-of-ram-from-janakpur-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-164123-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आज जनकपुर से रामनगरी आएंगे 51 तिलकहरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आज जनकपुर से रामनगरी आएंगे 51 तिलकहरू
Sat, 28 Nov 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
तिलक लेकर जनकपुर से अयोध्या के लिए रवाना होते तिलकहरू-संगठन
अयोध्या। राम-जानकी विवाहोत्सव की पारंपरिक रस्मों में रविवार को एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। माता सीता के मायके जनकपुर से रामलला का तिलक लेकर तिलकहरू सरयू-कमला एक्सप्रेस से अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान रामलला को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक लगाकर भार (नेग) अर्पित किया जाएगा।
इसके लिए नेपाल के मधेश प्रदेश के सभामुख (विधानसभा अध्यक्ष) रामशीष यादव के नेतृत्व में 51 सदस्यीय तिलकहरुओं का दल अयोध्या पहुंच रहा है। यह दल तिलक लेकर शनिवार दोपहर दो बजे जनकपुर से अयोध्या के लिए रवाना हो चुका है। विश्व हिंदू परिषद के धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष शाह के अनुसार, तिलकहरुओं के दल में जनकपुर के मेयर मनोज शाह, जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव, नेपाल विहिप के केंद्रीय सदस्य मनोहर शाह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहेंगे। दल में 10 महिलाएं भी होंगी, जो माता सीता की सखियों के रूप में शामिल होकर विवाहोत्सव की रस्में निभाएंगी।
तिलक के दौरान जनकपुर की ओर से रामलला को भार स्वरूप सोने-चांदी के आभूषण, फल, मेवा, मिष्ठान और वस्त्र सहित विभिन्न उपहार भेंट किए जाएंगे। संतोष शाह का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अयोध्या और जनकपुर के बीच सदियों पुराने पारिवारिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक भी है। त्रेतायुग की राम-जानकी विवाह परंपरा को वर्तमान में भी उसी आत्मीयता के साथ निभाने का प्रयास किया जा रहा है।