{"_id":"6a2d86dfe611d56c450aeabc","slug":"tips-on-horticulture-and-marketing-provided-to-ordinary-farmers-ayodhya-news-c-97-1-ayo1022-151676-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आम किसानों को दिए बागवानी और विपणन के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आम किसानों को दिए बागवानी और विपणन के टिप्स
Sat, 13 Jun 2026 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
महबूबगंज। फल पट्टी विकास मिशन योजना के तहत शेरवा घाट में एक दिवसीय आम किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 50 आम किसानों ने भाग लिया और आम के फल की परिपक्वता, पकाने की विधि तथा विपणन की जानकारी प्राप्त की।
उद्यान विभाग के इस कार्यक्रम में उद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र बस्ती के उद्यान संयुक्त निदेशक अनीश श्रीवास्तव उपस्थित थे। उन्होंने किसानों को आम बागवानी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया कि अधिक फल लेने की चाहत में हार्मोन के अत्यधिक उपयोग से आम के पेड़ों के सूखने की समस्या बढ़ रही है।
उन्होंने बाग मालिकों को एक साल के लिए बाग व्यापारियों को बेचने और नीम तेल का छिड़काव करने की सलाह दी। सेवानिवृत्त उपनिदेशक शोध आरएल. यादव ने किसानों के प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने आम में लगने वाले गुच्छा रोग, सूट बोरर और तांबे की कमी से होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। पंकज मोहन श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद यादव और श्यामा चरण शुक्ला ने किसानों को बाग लगाने से लेकर बाजार तक उपज ले जाने की पूरी प्रक्रिया समझाई।