फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three night shelters are ready, 5000 devotees will get shelter

Ayodhya News: तीन रैन बसेरे तैयार, 5000 श्रद्धालुओं को मिलेगा आसरा

Thu, 11 Jan 2024 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 Jan 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
Three night shelters are ready, 5000 devotees will get shelter
हनुमान गुफा के पास ​​स्थित पंचवटी आश्रय स्थल।-संवाद
शौचालय, पेयजल, हीटर की भी रहेगी व्यवस्था, सफाई के लिए तैनात रहेंगे कर्मी
विज्ञापन

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान श्रद्धालुओं को रात गुजारने के लिए 5,000 की क्षमता के रैन बसेरे बनकर लगभग तैयार हो गए हैं। यहां शौचालय, पेयजल के अलावा ठंड से बचाने के भी इंतजाम हैं।
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शहर के अधिकतर होटल, लॉज व धर्मशालाएं फुल हो चुकी हैं। इसके आसपास की तिथियों भी कमरे खोजे नहीं मिल रहे हैं। 22 जनवरी के बाद काफी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है। ऐसी स्थिति श्रद्धालुओं को रात गुजारने के लिए नगर निगम ने हनुमान गुफा, बालूघाट व कुष्ठ आश्रम के निकट लगभग 5,000 की क्षमता का रैन बसेरे बनाए हैं।
विज्ञापन

यहां लोगों के ठहरने के लिए बिस्तर समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। इसे बनाने वाले लोगों को ही इसके क्रियान्वयन का जिम्मा भी सौंपा गया है। कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए लगभग 300 गैस हीटर मंगाए गए हैं। अपर नगर आयुक्त बागीश शुक्ला ने बताया कि रैन बसेरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। बेहतर साफ-सफाई के लिए शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं से इसका शुल्क नहीं लिया जाएगा। शीघ्र ही उनमें सेवाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed