फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three injured in two separate accidents

Ayodhya News: दो अलग-अलग हादसे में तीन घायल

Tue, 11 Mar 2025 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Three injured in two separate accidents
रौजागांव। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक का पैर टूट गया, एक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव निवासी कुलदीप (18) पुत्र माता प्रसाद अपने मित्र गौहनिया निवासी आयूष (16) पुत्र राकेश कुमार के साथ खंडासा थाना क्षेत्र से दसवीं का पेपर देकर घर लौट रहा था, इसी बीच रुदौली मार्ग स्थित जगजीवन दास इंटर कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी रुदौली से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित भेलसर टिकैतनगर मार्ग पासिन पुरवा के समीप हुए हादसे में रुदौली नगर के मानापुर वार्ड मोहल्ला निवासी रामचंद्र (18) पुत्र शंकर अपनी बहन के यहां से लौट रहे थे। इसी दौरान पटरंगा थाना क्षेत्र के पासिन का पुरवा गांव के समीप एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गिर गया। हादसे में उसका पैर टूट गया। सीएचसी रुदौली में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed