फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   This year Deepotsav will be grand

Ayodhya News: इस बार भव्य होगा दीपोत्सव, तैयारियां देखने आएंगे सीएम

Sat, 31 Oct 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 31 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
This year Deepotsav will be grand
दीपोत्सव से पहले मंदिर की हुई भव्य सजावट।
अयोध्या। रामनगरी का दसवां दीपोत्सव इस बार आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम का साक्षी बनेगा। सात नवंबर को होने वाले मुख्य आयोजन में सरयू के घाटों पर करीब 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 2100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में रामायण के प्रसंगों को जीवंत करेंगे। लेजर शो, थ्री-डी प्रोजेक्शन और ग्रीन फायरवर्क्स आकर्षण का केंद्र होंगे। दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो नवंबर को अयोध्या आएंगे। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अपने दौरे में राम की पैड़ी, रामकथा पार्क, सरयू आरती स्थल और साकेत महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। वह आयोजन स्थलों पर तैयारियों, वीवीआईपी मूवमेंट, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। दीपोत्सव तीन प्रमुख चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक रामायण के प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के करीब एक हजार लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंग प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरे चरण में रामकथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रामलला के आगमन, भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन होगा। तीसरे चरण में सरयू आरती, दीप प्रज्ज्वलन, राम की पैड़ी पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, ड्रोन शो और लेजर शो आयोजित किए जाएंगे। सरयू तट पर 2100 से अधिक बटुकों की सामूहिक महाआरती और 41 से अधिक मंदिरों-मठों में दीप प्रज्ज्वलन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2100 ड्रोन आसमान में रचेंगे रामायण की गाथा
इस बार ड्रोन शो पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक व्यापक होगा। 2100 स्वदेशी ड्रोन से रामदरबार, पुष्पक विमान, भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण वध और राम मंदिर समेत रामायण के प्रमुख प्रसंगों की आकृतियां उकेरी जाएंगी। करीब 15 मिनट के इस शो में संगीत, कथावाचन और रोशनी के संयोजन से रामकथा को आसमान में प्रस्तुत किया जाएगा। सात और आठ नवंबर को ड्रोन शो आयोजित करने की योजना है। इसके साथ सरयू तट पर थ्री-डी प्रोजेक्शन, लेजर शो और पुराने सरयू पुल के आसपास ग्रीन फायरवर्क्स भी आकर्षण बढ़ाएंगे।
पांच देशों की रामलीला मंडलियां करेंगी मंचन
दीपोत्सव में रामायण की अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखेगी। दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, लाओस, श्रीलंका और नेपाल की रामलीला मंडलियां अपनी पारंपरिक शैलियों में रामकथा का मंचन करेंगी। देश के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन में करीब 2500 कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। रामायण के प्रसंगों और सरकार की योजनाओं पर आधारित 21 झांकियां भी निकाली जाएंगी। रामदरबार, रामरथ और पुष्पक विमान की कलात्मक प्रस्तुतियां लोगों को आकर्षित करेंगी। रामनगरी के प्रमुख मार्गों और चौराहों को रामायण थीम पर सजाया जा रहा है। स्वागत द्वार और सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं।
राम की पैड़ी पर बनेंगे तीन विशाल मंच
दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर तीन अलग-अलग मंच तैयार किए जा रहे हैं। इन पर करीब पांच से छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। पहला मंच मुख्य अतिथि के लिए, दूसरा विशिष्ट अतिथियों और साधु-संतों व तीसरे मंच पर अतिथियों और आमंत्रित लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।


राम की पैड़ी को भव्य स्वरूप देने के लिए राजस्थान के धौलपुर के पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से 10 से अधिक मंडप बनाए जा रहे हैं। ये मंडप परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनेंगे। परिसर में धौलपुर के पत्थरों से अर्धघड़े के आकार की आकृतियां भी तैयार की जा रही हैं, जिनमें टाइल्स लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed