{"_id":"6660af2b2984713d0803fb7b","slug":"third-batch-of-337-fire-fighters-ready-saluted-in-parade-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-114740-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 337 अग्निवीरों का तीसरा बैच तैयार, परेड में दी सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 337 अग्निवीरों का तीसरा बैच तैयार, परेड में दी सलामी
Thu, 06 Jun 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट में से एक डोगरा रेजिमेंट के अग्निवीर जवानों के तीसरे बैच ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली। 337 अग्निवीर जवानों के दल को पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में शामिल होने के लिए हरी झंडी मिल गई। बुधवार को इन जवानों को उत्तर व उतर पूर्वी राज्यों की विभिन्न यूनिटों में तैनाती के लिए रवानगी भी दे दी गई। नवंबर में शुरू हुई अग्निवीर जवानों की ट्रेनिंग 31 सप्ताह तक चली।
अयोध्या स्थित डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में सुबह 337 अग्निवीरों ने फुल ड्रेस पासिंग आउट परेड निकाली। इसका नेतृत्व अग्निवीर आकाश ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसएच नकवी ने अग्निवीरों का उत्साह वर्धन किया। पूरे कोर्स के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर अग्निवीर अमंजित ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सैनिकों को गर्व और समर्पण के साथ देश की सेवा करने और भारतीय सेना के मूल्यों को बनाए रखने का पाठ पढ़ाया गया। जेमेदार लाला परेड ग्राउंड पर अग्निवीरों ने पवित्र अंतिम पथ द्वार से उत्साह व जोश के साथ मार्च किया। परेड की समीक्षा मेजर जनरल ने की। इस दौरान ब्रिगेडियर के. रंजीव सिंह, वाईएसएम डोगरा रेजिमेंटल सेंटर समेत अन्य सैन्य अधिकारी, जेसीओ, जवान व उनके परिजन मौजूद रहे।