{"_id":"685be32ca05e9159bd0fb3a9","slug":"thief-caught-stealing-diesel-whole-gang-exposed-during-interrogation-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: डीजल चोरी करते पकड़ा गया चोर, पूछताछ में पूरे गिरोह का हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: डीजल चोरी करते पकड़ा गया चोर, पूछताछ में पूरे गिरोह का हुआ खुलासा
Wed, 25 Jun 2025 06:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Jun 2025 06:40 PM IST
सार
अयोध्या में ऑयल टैंकर्स से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी का डीजल, देसी तमंचा, कार आदि बरामद किया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
एसएसपी ने किया मामले का खुलासा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या में पुलिस ने ऑयल टैंकर्स से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया । दो दिन पहले गिरोह के सदस्य कोतवाली बीकापुर के परोमा गांव के पास खड़े एक टैंकर से डीजल चुरा रहे थे, तभी ड्राइवर ने देख लिया और चोरी करने का विरोध किया।
विज्ञापन
चोर ड्राइवर पर फायरिंग करते हुए भाग गए थे लेकिन स्थानीय लोगों के प्रयास से एक चोर मौके पर ही पकड़ गया था। इसके बाद कोतवाली बीकापुर पुलिस ने पकड़े गए चोर के माध्यम से तीन अन्य चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिन चोरों ने ऑयल टैंकर्स के ड्राइवर पर फायरिंग की थी, उनमें मनजीत पासी, धर्मेंद्र लोधी, राहुल पासी व राजन यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास, भावुक माता-पिता बोले- उन पर नाज है
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: अयोध्या को मिलेगी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात, नेत्र चिकित्सालय के स्थान पर होगा निर्माण
आरोपी अमेठी के रहने वाले हैं। इनके पास से एक कार, एक देसी तमंचा, चोरी का 85 लीटर डीजल, एक पाइप व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन