फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thesis of researchers will be uploaded in UGC's Shodh Ganga

Ayodhya News: यूजीसी के शोध गंगा में अपलोड होंगी शोधार्थियों की थीसिस

Mon, 08 Sep 2025 09:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Thesis of researchers will be uploaded in UGC's Shodh Ganga
अयोध्या। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के डिजिटल संग्रह शोध गंगा में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को अब अनिवार्य रूप से अपने शोध प्रबंध अपलोड करने होंगे। इससे विभिन्न विषयों के पीएचडी उपाधि धारकों के शोध प्रबंधों की मौलिकता की परख हो सकेगी। साथ ही विश्वविद्यालय की रैंकिंग में भी सुधार होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयासरत कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने इस दिशा में पहल की है। शोधगंगा शोध प्रबंधों का ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक भंडार है। यह इन्फ्लिबनेट केंद्र की ओर से स्थापित किया गया है। इनफ्लिबनेट अहमदाबाद की ऑनलाइन कंपनी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आदेश के अनुसार विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों के लिए अपने शोध प्रबंधों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में भी जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


इंटरनेट पर उपलब्ध इस योजना का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में शोधपत्रों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना और पीएचडी जैसे विभिन्न शैक्षिक शोध प्रबंध में नकल की बढ़ती प्रवृत्ति पर लगाम लगाना है। शोधपत्रों के अध्ययन के लिए भारत में उपलब्ध यह सबसे अच्छी व्यवस्था है। यूजीसी की ओर से शुरू की गई शोध गंगा से अब अवध विश्वविद्यालय भी जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के तहत विश्वविद्यालयों के शोधपत्र ऑनलाइन किए जाते हैं, जिसके कारण किसी भी विश्वविद्यालय का शोधपत्र कहीं भी देखा जा सकता है। यूजीसी ने इनफ्लिब्नेट को ऑनलाइन रिसर्च मैटीरियल उपलब्ध करवाने का काम सौंपा है। इसके लिए अवध विश्वविद्यालय कंपनी को थीसिस सामग्री उपलब्ध करवाएगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. राज नारायण पांडेय के अनुसार पीएचडी उपाधि प्राप्त करने के लिए शोध प्रबंध की सीडी भी यूजीसी को भी मुहैया करवानी होगी। यूजीसी की इस व्यवस्था को लागू करने के लिए विश्वविद्यालय को अलग से फंड भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके माध्यम से पीएचडी के सभी शोध पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed