फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There was a crisis in the areas connected to three power substations

Ayodhya News: तीन बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रहा संकट

Sat, 20 Sep 2025 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 20 Sep 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
There was a crisis in the areas connected to three power substations
अयोध्या। शहर के लालबाग, सिविल लाइन व नियांवा बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में शनिवार को कई घंटे तक बिजली संकट बरकरार रहा। दोपहर बाद तक सभी इलाकों में सुचारु रूप से आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के लालबाग बिजली उपकेंद्र के परीक्षण के लिए बिजली निगम ने पूर्व से बिजली कटौती की सूचना सार्वजनिक की थी। तय शेड्यूल के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे उपकेंद्र से जुड़े लालबाग, अश्विनी पुरम, वजीरगंज जप्ती समेत अन्य इलाकों में बिजली गुल हो गई। सूचनाओं से जानकार लोगों ने रोजमर्रा के काम पहले से दुरुस्त कर लिए थे, इससे अधिक दिक्कत तो नहीं हुई, लेकिन उमस भरी गर्मी में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। अश्विनीपुरम निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि एसी के बिना दोपहर में छोटे-छोटे बच्चे परेशान रहे।
विज्ञापन

वहीं, रिकाबगंज के बल्लाहाता में 250 केवीए ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए सुबह लगभग 10 बजे ही बिजली गुल हो गई। यहां रहने वाले मनोज सिंह ने बताया कि पहले से जानकारी न होने से अधिक समस्या हुई। एक साथ कई पंखे चलने से दोपहर तक इंवर्टर भी जवाब दे गया। नवनीत ने बताया कि पहले से जानकारी न होने से टंकी नहीं भरी जा सकी। ऐसे में पेयजल संकट का सामना भी करना पड़ा। वहीं, परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नियांवा के शिवपुरी फीडर में भी बिजली संकट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed