फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Theme weddings are becoming increasingly popular at weddings

Ayodhya News: शादियों में बढ़ा थीम वेडिंग का क्रेज

Mon, 09 Feb 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Feb 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Theme weddings are becoming increasingly popular at weddings
11- शादी के लिए सजकर तैयार होता देवकाली स्थित एक मैरिज लॉन - संवाद
अयोध्या। सहालग के चलते रामनगरी में शादियों का मौसम पूरे शबाब पर है। बदलते समय के साथ शादी केवल रस्मों तक सीमित नहीं रह गई है, यह यादगार अनुभव बनाने का जरिया बनती जा रही है। इसी वजह से रामनगरी में थीम वेडिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है। पारंपरिक विवाह आयोजनों की जगह अब डेस्टिनेशन और कॉन्सेप्ट बेस्ड शादियों की मांग बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

शहर के मैरिज लॉन, होटल और रिसॉर्ट्स को अलग-अलग थीम पर सजाया जा रहा है। कहीं राजस्थानी वेडिंग थीम नजर आ रही है तो कहीं बीच, फेयरी टेल, रॉयल और फ्लावर बेस्ड थीम शादियों का आयोजन हो रहा है। जयमाल की रस्म ट्रॉली पर, दूल्हा-दुल्हन के बड़े पोस्टर, म्यूजिक पार्टी, स्पेशल लाइटिंग और फूलों की सजावट आकर्षण का केंद्र बन रही है।
विज्ञापन



मैरिज लॉन संचालकों का कहना है कि परिवार शादी का पूरा कार्यक्रम दूल्हा-दुल्हन की पसंद और बजट के अनुसार तय कर रहे हैं। लॉन और मंडप को थीम के मुताबिक लाइटिंग, फ्लोरल डेकोरेशन से खास लुक दिया जा रहा है। फ्रेंडली वेडिंग और इको-फ्रेंडली थीम भी युवाओं के बीच पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शादियां परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम बनती जा रही हैं, जहां हर रस्म को खास और यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है। देवकाली स्थित एक मैरिज लॉन के मैनेजर आर्यन ने कहा कि मेहंदी, संगीत और हल्दी जैसी रस्मों में भी थीम का चलन बढ़ा है। पहले घरों में सादगी से होने वाली मेहंदी अब होटल और लॉन में थीम आधारित सजावट और ड्रेस कोड के साथ आयोजित की जा रही है।



ब्यूटी पार्लर और डिजाइनर ड्रेस की मांग भी इसी कारण बढ़ी है। कहा कि हमारे यहां फरवरी में अभी आठ शादियों की बुकिंग हुई है। शादी के दौरान वर-वधू के जयमाल स्टेज तक जाने वाले गलियारों को विशेषतौर पर फ्लावर से सजाने की मांग की जा रही है। व्यवसायियों का कहना है कि थीम वेडिंग के चलते डेकोरेटर, कैटरिंग, डीजे, फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी से जुड़े कारोबार में भी अच्छा उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed